ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

COVID-19: क्या नमक पानी के गरारे से रुकेगा कोरोना ?

DESK : जब कभी हमें सर्दी-जुकाम-खांसी की समस्या होती है तो सभी गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करने की सलाह देते हैं. ये पुराना घरेलू तरीका बेहद कारगर साबित होता है. पर अब कोरोना क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : जब कभी हमें सर्दी-जुकाम-खांसी की समस्या होती है तो सभी गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करने की सलाह देते हैं. ये पुराना घरेलू तरीका बेहद कारगर साबित होता है. पर अब कोरोना काल में स्कॉटलैंड की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी इस पर स्टडी करने जा रही है कि क्या ये कोरोना वायरस से छुटकारा दिला सकता है या नहीं.  

इस ट्रयाल के लिए फिलहाल उन लोगों को चुना गया है जो कोरोना वायरस के संक्रमण से कम बीमार है. इन लोगों को बुखार कम करने के लिए पैरासिटामॉल और इबुप्रोफेन लेने के साथ गुनगुने पानी से गरारा करने को कहा गया है. 

एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक ये पता करेंगे कि नमक पानी से गरारा करने पर क्या शरीर के अंदर एंटीवायरल गतिविधियां बढ़ती हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि डेक्सामिथेसोन और रेमडेसिविर कोरोना मरीजों को लाभ पहुंचा रही है लेकिन अब तक वह प्रमाणित तौर पर कोरोना का रामबाण इलाज नहीं है. यदि इस शोध में इस बात की पुष्टि होती है तो यह एक बेहद सस्ता इलाज होगा.  

एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि नमक पानी से गरारा करने पर कोरोना वायरस से लड़ने की शारीरिक क्षमता बढ़ जाती है. पर इस बारे में और गहन अध्यन करने की जरुरत है. 

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अजीज शेख ने बताया कि नमक में हाइपोक्लोरस एसिड (Hypochlorous Acid) होता है जो किसी भी प्रकार के वायरस को मारने की सक्षम रखता है. इसलिए नमक पानी से गरारा करने पर कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिल सकती है.