ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

कोरोना के कारण बंद हुआ सेक्स रैकेट, 300 कॉल गर्ल ने बंद किया जिस्म का धंधा

DESK : कोरोना के कारण देश भर में कोहराम मचा है. लोगों के जन जीवन पर इसका भारी प्रभाव देखने को मिल रहा है. भारत में अब तक कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्राल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : कोरोना के कारण देश भर में कोहराम मचा है. लोगों के जन जीवन पर इसका भारी प्रभाव देखने को मिल रहा है. भारत में अब तक कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक ढाई सौ से ज्यादा लोग इंडिया में कोरोना से संक्रमित हैं. महाराष्ट्र में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र में यौनकर्मियों के सबसे बड़े इलाके भिवंडी में सेक्स वर्करों ने अपना धंधा बंद रखने का निर्णय लिया है. 


मुंबई में कोरोना की महामारी को देखते हुए सेक्स वर्करों ने अपने धंधे को बंद रखने का एलान किया है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में 300 से अधिक यौनकर्मियों ने घातक वायरस के खिलाफ एहतियात के तौर पर कुछ दिनों के लिए अपना व्यापार बंद रखने का फैसला किया है. सेक्स वर्करों के  बच्चों के लिए एक केंद्र चलाने वाली डॉ स्वाति खान ने एक न्यूज़ एजेंसी से बताया कि एक बैठक में धंधे को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. 


डॉ स्वाति खान ने बताया कि मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि अगले कुछ दिनों तक इस क्षेत्र में यौन व्यापार नहीं किया जायेगा. डॉ खान ने कहा कि इस अवधि के दौरान किसी भी ग्राहक को इलाके में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. भिवंडी के हनुमान टेकड़ी क्षेत्र में 300 से अधिक यौनकर्मी काम करती हैं. जो श्रमजीवी संगठन से भी जुड़े हैं, जो अपने बच्चों की देखभाल करती हैं. 


इस बीच संघ के अध्यक्ष विवेक पंडित ने कहा कि संगठन तालाबंदी के दौरान अगले दो सप्ताह तक श्रमिकों और उनके परिवारों को दैनिक आवश्यक चीजें मुहैया कराएगा. महाराष्ट्र में अब तक 63 कोरोना से संक्रमण के पॉजिटिव केस सामने आये हैं. यह देश में सबसे किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा आंकड़ें हैं.



टैग्स