ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

कोरोनाकाल में भारत में सबसे अधिक FDI निवेश, सबसे ज्यादा निवेशकों का भरोसा भारत पर ही : आर.के.सिन्हा

PATNA: कोरोना महामारी के बीच अच्छी खबर यह सामने आ रही है कि देश में वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 81.72 अरब डॉलर का एफडीआई आया है। जो पिछले वित्तीय वर्ष की तूलना में 10 फीसदी

कोरोनाकाल में भारत में सबसे अधिक FDI निवेश, सबसे ज्यादा निवेशकों का भरोसा भारत पर ही : आर.के.सिन्हा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कोरोना महामारी के बीच अच्छी खबर यह सामने आ रही है कि देश में वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 81.72 अरब डॉलर का एफडीआई आया है। जो पिछले वित्तीय वर्ष की तूलना में 10 फीसदी अधिक है। इस अवधि में दुनियाभर में भारत से अधिक एफडीआई का निवेश कहीं नहीं हुआ। इस बात की जानकारी पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने दी। 


BJP के संस्थापक सदस्य आर.के.सिन्हा ने बताया कि कोरोना महामारी के बावजूद विश्व भर के विदेशी निवेशकों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर विश्वास बना रहा। उन्हें भी यह लगा कि भारत में निवेश करके उन्हें अच्छी रिटर्न मिल जाएगी। निश्चित रूप से एफडीआई के मामले में नीतिगत सुधारों, निवेश करना आसान बनाने और कारोबार सुगमता के उपायों को लेकर सरकार की तरफ से उठाये गये कदमों से ही देश में एफडीआई प्रवाह बढ़ा है। अगर यह बात न होती तो निवेश में इतना उछाल संभव ही नहीं था।


सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा कि सबसे अधिक निवेश पड़ोसी द्वीप सिंगापुर और अमेरिका से आया। यह वही सिंगापुर है जिससे भारत के अकारण संबंधों को खराब करने की नाकाम कोशिश दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने की थी। 


उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को भी केन्द्र सरकार की तरह अपने यहां विदेशी निवेशकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ आकर्षित करने की पहल करनी चाहिये ताकि देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था में और तेजी आए।