ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचा, ब्राजील पीछे छूट गया

DESK : कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गया है. भारत ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गया है. भारत से ज्यादा अब केवल अमेरिका है. भारत में कोरोन

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचा, ब्राजील पीछे छूट गया
First Bihar
2 मिनट

DESK : कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गया है. भारत ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गया है. भारत से ज्यादा अब केवल अमेरिका है. भारत में कोरोना के 41 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं जबकि ब्राजील 40 लाख के संक्रमण के मामलों के साथ अब तीसरे नंबर पर आ गया है.


पिछले 24 घंटे में देश के अंदर 90,632 केस कोरोनावायरस के सामने आए हैं जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 41 लाख के ऊपर जा पहुंचा है. भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 लाख 13 हजार हो गई है. हालांकि इनमें 31 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. बावजूद इसके भारत में अभी भी 8,62,000 से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं. देश के अंदर कोरोनावायरस से अब तक 70,636 लोगों की मौत हो चुकी है.


स्वास्थ विभाग ने जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक देश में अब तक 4 करोड़ 88 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. कोरोनावायरस के 54 फ़ीसदी मामले 18 साल से लेकर 44 साल के उम्र के लोगों के बीच पाए गए हैं. जबकि 51 फ़ीसदी से ज्यादा मरीजों की मौत 60 से ज्यादा उम्र वाले लोगों की हुई है. देश के अंदर 12 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत 77 फ़ीसदी से ऊपर है. दिल्ली में रिकवरी रेट 89 फ़ीसदी, बिहार में 88, तमिलनाडु में 86, पश्चिम बंगाल में 83, राजस्थान में 82, गुजरात में 81 फीसदी है. 

टैग्स