ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

कोरोना संकट खत्म होते ही STET, एनसीटीई ने डीएलएड अभ्यर्थियों को दी राहत

PATNA : कोरोना संकट खत्म होने के बाद ही बिहार में एसटीईटी की परीक्षा होगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप थमने और स्थिति स

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट खत्म होने के बाद ही बिहार में एसटीईटी की परीक्षा होगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप थमने और स्थिति सामान्य होते ही एसटीईटी की परीक्षा ली जाएगी हाईकोर्ट ने बोर्ड के इस आश्वासन पर इस मामले को निष्पादित कर दिया.

बता दें कि एसटीईटी की परीक्षा रद्द करनेऔर रिजल्ट पर रोक लगाने को लेकर शिवजी चौरसिया ने रिट याचिका दायक की थी. जिसपर चीफ जस्टिस संजय करोल तथा  जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने बुधवार को इस मसले की सुनवाई की.

 बता दें कि बिहार में 8 साल बाद एसटीईटी की परीक्षा का आयोजन किया गया था. 28 जनवरी को दोनों पालियों में इसकी परीक्षा ली गई थी.  जिसे पिछले शनिवार को ही रद्द कर दिया गया था. बोर्ड की ओर से बनाई गई जांच समिति की अनुशंसा के बाद परीक्षा रद्द की गई थी. वहीं परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका और प्रश्न पत्र सेट करने वाले सेटर की गलती मुख्य वजह है. सेटर पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है.  

वहीं  एनआईओएस से 18 महीने का डीएलएड कोर्स करने वाले बिहार के 2लाख 17 हजार अभ्यर्थियों के शिक्षक बहाली में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है.  एनसीटीई  ने पटना हाईकोर्ट के आदेश को 5 महीने बाद स्वीकार करने का निर्णय लिया है. जिसे लेकर एनसीटीई ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन को पत्र लिखा है. वहीं  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस फैसले की जानकारी दी है.  मंत्री ने बताया कि डीएलएड पर पटना हाई कोर्ट के निर्णय को एनसीटीई ने स्वीकार कर लिया है.