ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

दिल्ली में इटली से आए 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, ऐसे करें बचाव

DELHI: दुनिया के कई देश कोरोना वायरस (कोविड 19 ) की जद में आ चुका है. कई देशों में कोरोना का कहर जारी है. हजारों लोगों ने कोरोना की जद में आकर दम तोड़ दिया है. वहीं दिल्ली में इटली

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI: दुनिया के कई देश कोरोना वायरस (कोविड 19 ) की जद में आ चुका है. कई देशों में कोरोना का कहर जारी है. हजारों लोगों ने कोरोना की जद में आकर दम तोड़ दिया है. वहीं दिल्ली में इटली से आए 15 सैलानियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. 

इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी में कोरोना वायरस की पुष्टि AIIMS ने कर दी है. इटली से भारत आने पर इन्हें अलग रखा गया था. दिल्ली आने पर AIIMS में इनके सैंपल की जांच की गई तो सभी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद इन्हें छावला के ITBP कैंप में रखा गया है. 

वहीं कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. कई देशों के वीजा पर रोक लगा दी गई है. वहीं दूसरे देशों से आने वाले सैलानियों पर खास नजर रखी जा रही है. 

कोरोना से बचाव के उपाय-

1. सबसे पहले बचाव के लिए हाइजीन बनाए रखें. अपने आस-पास साफ सफाई का पूरा ख्याल रखें. 

2. खांसने के दौरान टिश्यू का यूज करें. 

3. समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें और सेनिटाइजर का उपयोग करें.

4. घर से बाहर निकलते वक्त मुंह को N-95 मास्क से अच्छी तरह कवर करें.

5. मांस या हरी सब्जी कच्चा न खाएं. उसे अच्छी तरह से पकाकर खाएं.

6. इंफेक्टेड या अंजान व्यक्ति के ज्यादा संपर्क में न आएं.

टैग्स