ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

कोराना वैक्सीन कोविशिल्ड के हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स! : अदालत में कंपनी ने खुद कबूला

DESK : कोरोना की वैक्सीन कोविशिल्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कोविशिल्ड बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने एक अदालती दस्तावेज में यह स्वीकार किया है कि उसके कोविड-19 के ट

कोराना वैक्सीन कोविशिल्ड के हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स! : अदालत में कंपनी ने खुद कबूला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : कोरोना की वैक्सीन कोविशिल्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कोविशिल्ड बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने एक अदालती दस्तावेज में यह स्वीकार किया है कि उसके कोविड-19 के टीके से टीएसएस जैसे दुर्लभ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। बता दें कि थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम यानी टीएसएस शरीर में खून के थक्के और कम प्लेटलेट काउंट का कारण बनती है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन विश्वस्तर पर कोविशिल्ड और वैक्सजेवरिया ब्रांड के नाम से बेची गई थी। यूके हाईकोर्ट को सौंपे गए कानूनी दस्तावेजों में कंपनी ने माना है कि उसका टीका बहुत ही दुर्लभ मामलों में टीएसएस का कारण बन सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से यह वैक्सीन अब यूके में नहीं दी जाती है।


दरअसल, कंपनी को यूके में क्लास एक्शन मुकदमें का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित उसके टीके से गंभीर साइड इफेक्ट और मौतों का आरोप लगाया गया है। अप्रैल, 2021 में वैक्सीन लेने के बाद ब्रेम डैमेज के शिकार हुए जेमी स्कॉट नाम के एक शख्स ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। बता दें कि कोविशिल्ड बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने वर्ष 2024 की पहली तिमाही में अपना राजस्व 10 बिलियन पाउंड से अधिक बताया है।