ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

कोरोना के नाम पर थमाया 6 लाख का बिल, डीएम ने इस निजी अस्पताल को कर दिया सील

PATNA : एक तरफ कोरोना संकट में लोग परेशान हैं तो वहीं कुछ निजी अस्पताल इसे अवसर बनाने में लगे हुए हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है कंकड़बाग के जीडीएम अस्पताल से जहां अस्पताल प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एक तरफ कोरोना संकट में लोग परेशान हैं तो वहीं कुछ निजी अस्पताल इसे अवसर बनाने में लगे हुए हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है कंकड़बाग के जीडीएम अस्पताल से जहां अस्पताल प्रबंधन ने पहले तो वहां भर्ती कोरोना मरीज को दूसरे अस्पताल शिफ्ट कर दिया और बाद में परिजनों को इलाज के नाम पर 6 लाख रुपये का कच्चा बिल थमा दिया. 


वहीं आक्रोशित परिजनों ने जिला प्रशासन से इस मामले की शिकायत की और अस्पताल प्रबंधन पर कच्चा बिल बनाकर 6 लाख 43 हजार वसूलने की कोशिश करने का आरोप लगाया. जांच में शिकायत सही मिलने पर पटना डीएम कुमार रवि के आदेश पर JDM प्राइवेट अस्पताल के एमडी समेत पांच लोगों पर कंकड़बाग थाना में एफाआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील करने का आदेश दिया था.


इसी आरोप पर कार्रवाई के क्रम में  जेडीएम अस्पताल को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया. पटना डीएम ने कहा है कि प्राइवेट अस्पतालों की लगातार मॉनिटरिंग चल रही है. जिला प्रशासन ने कहा है कि अनुचित, अवैध एवं मनमानी फीस रखने और मरीजों से जबरन फीस वसूली करने के आरोप में जेडीएम हॉस्पिटल, कंकड़बाग के डायरेक्टर सहित पांच व्यक्तियों पर कंकड़बाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.