ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

‘कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई नहीं’ प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा हमला

DESK: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। शनिवार को कुरुक्षेत्र में एक चुनाव

‘कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई नहीं’ प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। शनिवार को कुरुक्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया है कि हरिणाया में बीजेपी की हैट्रिक तय है।


पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है। राज्य के सीएम दिनरात काम करने के लिए समर्पित रहते हैं। कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान हैं। यहां गुरु गोविंद सिंह जी के चरण पड़े हैं।


इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता से झूठे वादे करना, देश की जनता से झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस ने हिमाचल में हालात इतने खराब कर दिए कि समस्या बताए नहीं बन रही है। हरियाणा के लोग जुबान के पक्के होते है, एक बार जो वादा कर दिया वो कर दिया और बीजेपी ने भी हरियाणा से यही सीखा है।


उन्होंने कहा कि देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी... मोदी ने पूरी कर दी है। मैं हरियाणा के सभी भाइयों-बहनों से कहूंगा कि आप अपने बाल-बच्चों का ध्यान रखिए, आपके माता-पिता की चिंता आपका ये बेटा, आपका ये भाई कर रहा है। हरियाणा में भाजपा सरकार पूरे सेवा भाव से काम कर रही है। भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब 70 वर्ष की उम्र से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिलेगा।


पीए मोदी ने कहा कि मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं।भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के घरों को भी मंजूर किया है। ये गरीब के सपनों का लॉन्चिंग पैड होगा। मैंने ये भी कहा था कि हम देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम कर रहे हैं और बीते साल में 1 करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं।