ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

DESK : कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री तनवीर सैत पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में गंभीर रुप से घायल विधायक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी हालत स्थि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री तनवीर सैत पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में गंभीर रुप से घायल विधायक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 


खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि सैत नरसिम्हाराजा क्षेत्र से विधायक तनवीर सैत मैसुरू में रविवार को एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे. सैत जब समारोह में बैठे हुए थे उसी दौरान एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी सर्जरी की गई है. 


हमलावर की पहचान 25 साल के फरहान पाशा के रूप में हुई है. विधायक को चाकू मारने के बाद पाशा भागने की फिराक में था पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद पुलिस पाशा से पूछताछ कर रही है.