ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उनके भाई के घर CBI की छापेमारी, 14 ठिकानों पर एक साथ रेड

DESK: कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर नेता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है. उनके भाई के घर पर भी सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. दोनों के 1

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उनके भाई के घर CBI की छापेमारी, 14 ठिकानों पर एक साथ रेड
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर नेता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है. उनके भाई के घर पर भी सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. दोनों के 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है. 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी

दोनों भाईयों पर ईडी की टीम इनकम टैक्स विभाग की टैक्स चोरी करने के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहा था. इसी दौरान उसे कुछ इनपुट मिले थे. जिसके बाद सीबीआई ने आज छापेमारी कर दी है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने अब इसी इनपुट के आधार पर यह नया केस फाइल किया है. जिसके तहत डीके कुमार के आवास पर छापे मारे गए हैं.

हो चुके हैं गिरफ्तार

इससे पहले 2017 में भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने डीके शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली में उनके करीबी के ठिकाने से करीब आठ करोड़ रुपये नकद भी मिले थे. इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चार्जशीट दायर की. इस चार्जशीट के आधार पर ईडी ने शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया. इसके बाद शिवकुमार कोर्ट पहुंचे. तब कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई थी. लेकिन कोर्ट से हार के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था. 

टैग्स