ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

जेडीयू नेताओं के प्रेम में कैद हैं कांग्रेस विधायक, साथ में मनाया हॉलिडे

PATNA : महागठबंधन से अलग होकर जेडीयू भले ही एनडीए का हिस्सा बन गया हो लेकिन दोनों दलों के नेताओं की नजदीकियां अब तक पहले जैसे ही बनी हुई हैं। दोनों दलों के नेताओं के बीच केमेस्ट्री ऐस

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : महागठबंधन से अलग होकर जेडीयू भले ही एनडीए का हिस्सा बन गया हो लेकिन दोनों दलों के नेताओं की नजदीकियां अब तक पहले जैसे ही बनी हुई हैं। दोनों दलों के नेताओं के बीच केमेस्ट्री ऐसी है कि एक साथ छुट्टियां भी मना रहे हैं। दरअसल नीतीश कैबिनेट में पिछले दिनों शामिल हुए नए मंत्री अशोक चौधरी और नीरज कुमार छुट्टियों पर गए तो कांग्रेस विधायक बंटी चौधरी भी उनके साथ हो लिए। दर्जनभर जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक बंटी चौधरी होलीडे ट्रिप पर रहे। कांग्रेस विधायक बंटी चौधरी मंत्री अशोक चौधरी के बेहद करीबी माने जाते हैं। अशोक चौधरी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते बंटी चौधरी को 2015 में विधानसभा का टिकट मिला था और वह चुनाव जीतकर विधायक बने थे। महागठबंधन में टूट के बाद अशोक चौधरी भले ही कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए लेकिन बंटी चौधरी की नज़दीकियां उनसे थोड़ी भी कम नहीं हुई। राजनीतिक दलों में टकराव के बीच व्यक्तिगत रिश्तो की इससे बढ़िया मिसाल शायद ही देखने को मिले।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता