ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बारात से लौट रही कारों की आपस में भीषण टक्कर, एक की मौत; कई गंभीर रूप से घायल Bank Escort Service Bihar : अब बैंक से 50 हजार से अधिक राशि निकालने पर पुलिस देगी घर तक सुरक्षा, शुरू हुई नई पहल Bihar News: बिहार से दिल्ली के बीच आज से विशेष ट्रेनों का परिचालन, इन जिलों के लोगों को बड़ी राहत Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान

विधानसभा में हंगामे पर बिखरा विपक्ष, प्रश्नकाल बाधित करने को लेकर कांग्रेस-राजद की अलग-अलग राय

1st Bihar Published by: 9 Updated Tue, 02 Jul 2019 06:02:56 PM IST

विधानसभा में हंगामे पर बिखरा विपक्ष, प्रश्नकाल बाधित करने को लेकर कांग्रेस-राजद की अलग-अलग राय

- फ़ोटो

PATNA: बिहार विधानसभा की प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित करने को लेकर विपक्षी गठबंधन में बिखराव साफ नजर आ रहा है. विपक्ष की दो प्रमुख पार्टियां राजद और कांग्रेस के विधायकों के इस मामले में अलग-अलग राय है. आरेजेडी ने किया प्रश्नकाल बाधित मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरु होते ही राजद ने जोरदार हंगामा शुरु कर दिया और प्रश्नकाल को बाधित कर दिया. विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी बार-बार राजद विधायकों को शांत रहने का आग्रह करते रहे लेकिन राजद विधायकों ने उनकी एक नहीं मानी. अब राजद के हंगामे पर उनकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने हंगामे पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुंकि प्रश्नकाल में हमलोग लोगों से जुड़े मुद्दे को उठाते हैं इसलिए इसे बाधित नहीं किया जाना चाहिए. बिखरा नजर आया विपक्ष हालांकि राजद विधायक अब्दुल गफूर ने आजेडी और कांग्रेस में किसी तरह के मनभेद की बात को खारिज किया है और कहा है कि सदन में दोनों पार्टियों की रणनीति में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी की बातों का जिस तरह से कांग्रेस ने समर्थन किया उससे तो यह साफ है कि दोनों पार्टियों की नीतियां एक जैसी हैं. सत्ता पक्ष ने भी उठाए सवाल अब राजद चाहे जो सफाई दे लेकिन सच्चाई तो यही है कि पार्टी के हंगामे का साथ देने कांग्रेस का कोई विधायक आगे नहीं आया. उधर सत्ता पक्ष के विधायकों ने राजद को नेतृत्वविहीन करार दिया और कहा कि पार्टी के विधायकों को लोगों की परेशानियां सुलझाने से कोई मतलब नही है.