ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कल, कैंडिडेट के नाम के सामने लगाना होगा Tick मार्क

DESK: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कल सोमवार को होना है। चुनावी मैदान में पार्टी के दो वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। कल सुबह 10 बजे से 4 बजे तक 9 हजार

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कल, कैंडिडेट के नाम के सामने लगाना होगा Tick मार्क
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कल सोमवार को होना है। चुनावी मैदान में पार्टी के दो वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। कल सुबह 10 बजे से 4 बजे तक 9 हजार से ज्यादा कांग्रेस डेलिगेट्स मतदान में हिस्सा लेंगे। 


रविवार को इलेक्शन अथॉरिटी ने बड़ा बदलाव किया। अब चुनाव में हिस्सा लेने वाले डेलिगेट्स को 1 लिखने की जगह उम्मीदवार के नाम के आगे Tick Mark(✓)करना होगा। बता दें कि 24 साल बाद कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा।


केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने दोनों प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के चुनाव एजेंट के साथ मीटिंग की और मतदान की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। शशि थरूर के एजेंट ने वोटिंग सिस्टम पर सवाल उठाते तो प्राधिकरण ने तत्काल बड़ा बदलाव कर दिया। इस पर दोनों कैंडिडेट ने सहमति भी दे दी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 1 की जगह अब टीक मार्क करना होगा। बता दें कि 17 अक्टूबर को चुनाव के बाद 19 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।  

टैग्स