Bihar Crime News: बिहार में 14 लाख के लिए खूनी खेल, कर्ज का पैसा वापस मांगने पर ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला Bihar Crime News: बिहार में 14 लाख के लिए खूनी खेल, कर्ज का पैसा वापस मांगने पर ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला Bihar News: “20 वर्षों में नहीं हुआ छातापुर का विकास, पलायन ने क्षेत्र को किया खोखला”, संजीव मिश्रा का हमला Bihar News: हमेशा के लिए बदलेगी बिहार के इस जिले की तस्वीर, सरकार सौंदर्यीकरण पर खर्च करेगी ₹36 करोड़ Bihar Election 2025: चुनाव आयोग ने बिहार के मतदाताओं को दी बड़ी राहत, वोटर लिस्ट रिवीजन से जुड़ा बड़ा अपडेट Bihar Election 2025: चुनाव आयोग ने बिहार के मतदाताओं को दी बड़ी राहत, वोटर लिस्ट रिवीजन से जुड़ा बड़ा अपडेट Life Style: औषधीय गुणों से भरपूर है प्याज का रस, दूर कर देगा यह परेशानी Bihar Politics: ‘पाताल में भी छिपा हो अपराधी, खोज निकाला जाएगा’ गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले सम्राट चौधरी Bihar Politics: ‘पाताल में भी छिपा हो अपराधी, खोज निकाला जाएगा’ गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले सम्राट चौधरी Chaturmas 2025: चातुर्मास में योगनिद्रा में क्यों चले जाते हैं भगवान विष्णु? जानिए... इसके पीछे की वजह
1st Bihar Published by: Updated Sat, 21 Nov 2020 07:20:33 AM IST
- फ़ोटो
DELHI : देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने इतिहास रचने को तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पहली बार डिजिटल तरीके से कराने की तैयारी हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदाता सूची में शामिल प्रतिनिधियों को डिजिटल कार्ड जारी करने की तैयारी है और लगभग 1500 डेलीगेट डिजिटल तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम भी जल्द घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर एक तरफ जहां घमासान की स्थिति है वही ऐसे दौर में कांग्रेस एक बड़े ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार खड़ी नजर आ रही है। अगर डिजिटल तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होता है यह भारत में पहली बार होगा। डिजिटल चुनाव के लिए डेलीगेट को डिजिटल कार्ड देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। डेलीगेट को जो डिजिटल कार्ड दिया जाएगा उस पर एक बार कोड होगा। इस कोड को स्कैन करने के बाद सदस्य की सारी जानकारी सामने आ जाएगी। सीडब्ल्यूसी की मुहर के बाद जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। राहुल गांधी ने साल 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था और उनके इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है। अब पूर्णकालिक अध्यक्ष के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे नए अध्यक्ष का कार्यकाल साल 2022 तक रहेगा।