ब्रेकिंग
30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा

कांग्रेस ने सभी विधायकों को एक साथ बुलाया पूर्णिया, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने किया फ़ोन

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कभी भी दोनों की सियासी दोस्ती टूट सकती है। इस बात की जोरों से चर्चा

कांग्रेस ने सभी विधायकों को एक साथ बुलाया पूर्णिया, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने किया फ़ोन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कभी भी दोनों की सियासी दोस्ती टूट सकती है। इस बात की जोरों से चर्चा हो रही है कि कभी भी एनडीए में जेडीयू की वापसी का ऐलान हो सकता है। बिहार में तेजी से घट रहे सियासी घटनाक्रमों के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने अपने पार्टी के विधायकों को फोन कर पूर्णिया बुलाया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी के सभी विधायकों को फोन कर पूर्णिया आने का निर्देश दिया। अखिलेश सिंह ने पार्टी के विधायकों को फोन कर कहा कि आप देर रात तक भी पूर्णिया पहुंचे। जो अपने क्षेत्र में है उन्हें भी पूर्णिया आने का निर्देश दिया गया है।


मालूम हो कि, इससे पहले इस राजनीतिक गर्माहट के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह  ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि-  बिहार में बीजेपी कुछ करने के चक्कर में है। बीजेपी कसरत कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी।  वहीं, उन्होंने कहा कि महागठबंधन एकजुट है। किसी तरह का दवाब महागठबंधन में नीतीश कुमार पर नहीं बनाया जा रहा है। यह सबकुछ अफवाह फैलाई जा रही है। मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का कोई कॉल नहीं आया की नीतीश से बात कीजिए कि वह नाराज हैं। यह बेकार की बातें हैं। बिहार की सियासत में कुछ भी बड़ा नहीं होने वाला है।