ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

कोचिंग संचालक की जमकर धुनाई, छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप

KATIHAR: कटिहार में एक कोचिंग संचालक की छात्रों ने जमकर धुनाई कर दी। कोचिंग की ही एक छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा की मां का आरोप है कि उनकी बेटी कोचिं

कोचिंग संचालक की जमकर धुनाई, छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार में एक कोचिंग संचालक की छात्रों ने जमकर धुनाई कर दी। कोचिंग की ही एक छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा की मां का आरोप है कि उनकी बेटी कोचिंग में पढ़ने आती है तो टीचर उसके साथ गलत हरकत करता हैं। जबकि आरोपी शिक्षक ने खुद को बेकसुर बताते हुए कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। मां और बेटी दोनों मिलकर गलत आरोप लगा रही है हकीकत यह है कि हम तो दोनों को जानते तक नहीं है।


गुरुजी की पिटाई का यह मामला कटिहार के नगर थाना क्षेत्र का है। जहां बीके सिन्हा का अपना कोचिंग सेंटर स्थित है। उनके कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद छात्रा और उसकी मां कोचिंग में पहुंच गयी। कोचिंग पहुंचकर शिक्षक की थप्पड़ और चप्पल से धुनाई कर दी। शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। 


मीडिया से बात करते हुए आरोपी शिक्षक ने बताया कि कोचिंग के ही छात्र और छात्रा ने फोन कर पहले उन्हें बुलाया और फिर उनकी चप्पल, बेल्ट, थप्पड़ से पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान छात्रा और उसकी मां भी मोजूद थी। कोचिंग संचालक बीके सिन्हा का कहना है कि वो ना तो छात्रा को जानते हैं और ना ही उनकी मां को पहचानते हैं। 


उन्होंने बताया कि छात्रा की मां कुछ लड़कों को लेकर कोचिंग में आई और फिर फोन करके बुलाया और जमकर पिटाई करने लगे। उस वक्त 30-40 लड़का आया और गेट को लॉक कर एक साथ सभी पीटने लगे। छात्रा और उसकी मां ने भी उनकी पिटाई कर दी। अब कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ यह तो जांच का विषय है। फिलहाल इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। शिक्षक की पिटाई से इलाके लोग भी हैरान हैं।