ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

CM नीतीश ने करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास, शिलापट से मंत्री अफाक आलम का नाम गायब

PURNEA: समाधान यात्रा के तहत पूर्णिया पहुंचे सीएम नीतीश ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने सात योजनाओं का शिलान्यास किया जबकि द

CM नीतीश ने करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास, शिलापट से मंत्री अफाक आलम का नाम गायब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: समाधान यात्रा के तहत पूर्णिया पहुंचे सीएम नीतीश ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने सात योजनाओं का शिलान्यास किया जबकि दो योजनाओं के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया हालांकि अब इस उद्घाटन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उन योजनाओं के शिलापट्ट से कांग्रेस कोटे से मंत्री बने अफाक आलम का नाम गायब था। सीएम नीतीश से लेकर अन्य मंत्रियों के नाम तो शिलापट पर अंकित था लेकिन मतस्य संसाधान विभाग के मंत्री अफाक आलम का नाम कहीं भी नहीं लिखा गया था। अफाक आलम के विधानसभा क्षेत्र कस्बा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


अब इसको लेकर सवाल उठने लगा है कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र में मंत्री अफाक आलम का नाम शिलापट से गायब क्यों कर दिया गया। पूरे मामले पर मंत्री अफाक अलाम ने कहा कि उनका नाम शिलापट से क्यों हटाया गया इसको लेकर डीएम से बात करेंगे। उनका कहना था कि इसे चूक नहीं माना जा सकता है क्योंकि प्रोटोकॉल में हर जगह नाम है लेकिन शिलापट से नाम हटा दिया गया है। कांग्रेस कोटे के मंत्री का नाम शिलापट से हटाए जाने को लेकर आने वाले दिनों में एक बार फिर सियासत तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता