ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को सराहा, सकारात्मक और स्वागत योग्य बताया

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने केद्र सरकार की पिछले 10 साल की उपलब्धियों को गिन

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को सराहा, सकारात्मक और स्वागत योग्य बताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने केद्र सरकार की पिछले 10 साल की उपलब्धियों को गिनाया और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का दावा किया। केंद्रीय बजट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिएक्शन आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट को साकारात्मक और स्वागत योग्य बताया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। बजट में उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि बढ़ाई गई है जिससे युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। तीन नये रेलवे इकोनॉमिक कोरिडोर की शुरुआत होने से देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो सकेगा। इससे लॉजिस्टिक्स एफिशिएंसी में सुधार होगा और लागत में कमी आयेगी। सरकार मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लायेगी, जिसके तहत किराये के घरों एवं झुग्गी बस्तियों में रहनेवाले लोगों को आवास का लाभ मिल सकेगा। यह स्वागत योग्य कदम है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिये स्टार्टअप के टैक्स स्लैब में एक साल के लिए छूट बढ़ाई गई है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के विकास की गति बढ़ेगी साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर 86 हजार करोड़ रुपये किया गया है, यह स्वागत योग्य कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जानेवाली राशि से किसानों को आर्थिक मदद मिली है, इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।