ब्रेकिंग
30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आवास पर किया झंडोत्तोलन, देश को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

PATNA : आज 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर झंडोतोलन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान में हिस्सा लिया और राष्ट्रध्

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आवास पर किया झंडोत्तोलन, देश को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आज 75 वें  गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर झंडोतोलन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान में हिस्सा लिया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। 


मालूम हो कि, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर झंडोतोलन करेंगे। झंडोतोलन के बाद झांकियां भी निकल जाएगी। झंडोतोलन कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान में पूरी तरह हो गयी है।गांधी मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचेंगे। वहीं, गांधी मैदान जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर  झंडोतोलन किया।


वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। सीएम नीतीश कुमार ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को भी स्मरण करने का यह दिवस है। वह हमारे लोकतंत्र के जश्न के मनाने और हमारे संविधान में शामिल विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है।


उधर, बिहार की राजधानी पटना में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम होने वाला है. खासकर सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। साथ ही सुरक्षा के तमाम इंतजाम किये गए हैं. सीसीटीवी से भी शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है।