ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक

CM नीतीश कुमार को धमकी देने वाला अरेस्ट, पुलिस ने गुजरात से दबोचा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाला शक्स को अरेस्ट कर लिया गया है। धमकी देनेवाले को गुजरात के सूरत से अरेस्ट किया गया है। यह धमकी व्हाट्

CM नीतीश कुमार को धमकी देने वाला अरेस्ट, पुलिस ने गुजरात से दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाला शक्स को अरेस्ट कर लिया गया है। धमकी देनेवाले को गुजरात के सूरत से अरेस्ट किया गया है। यह धमकी व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई थी। धमकी देनेवाले का नाम अंकित मिश्रा है। उसे सूरत के लस्करा से अरेस्ट किया गया है।


दरअसल, पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच- पड़ताल शुरू कर दी।  इसी दौरान टीम को यह मालूम चला कि, सीएम को धमकी देने वाला युवक गुजरात से इसी इलाके में रह रहा है। जिसके बाद बिहार पुलिस टीम ने सूरत की पुलिस से संपर्क साधा और फिर अंकित मिश्रा को अरेस्ट किया गया।  


वहीं, अंकित मिश्रा को अरेस्ट कर पटना लाया जा रहा है। सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पटना जिले के सचिवालय थाने के अधिकारियों को सौंप दिया है। बिहार पुलिस आरोपी को लेकर गुजरात से रवाना हो गई है। पुलिस आरोपी को बिहार लेकर आएगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  


आपको बताते चलें कि, आरोपी ने गत 20 मार्च 2021 को इंटरनेट के माध्यम से एक मीडिया चैनल से संपर्क किया था। 36 घंटे में मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी युवक ने व्हाट्सअप के जरिए बिहार के सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद अब पुलिस ने इसे अरेस्ट कर लिया है।