ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

CM नीतीश के गृह जिले में युवक को जहर खिला उतारा मौत के घाट, दोस्तों के साथ गया था राजगीर

NALNADA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन क्राइम जगत से जुड़ी खबरें निकल कर

CM नीतीश के गृह जिले में युवक को जहर खिला उतारा मौत के घाट, दोस्तों के साथ गया था राजगीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALNADA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन क्राइम जगत से जुड़ी खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान थाना इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के सिलाव डीह मोहल्ला निवासी संजय साव के 25 बर्षीय पुत्र जीतू साव की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। मृतक के पिता संजय साव का आरोप है कि - मोहल्ला के ही दो युवक फोन कर उनके बेटे को बुलाया और फिर सब लोग मिलकर राजगीर जाकर खाना -पीना खाया। उसके बाद रात में घर लाकर सुला कर चला गया। 


उसके बाद जब हमलोग उसे उठाने का प्रयास किया तो नही उठा और मृत पड़ा था। पिता का आरोप है कि मेरे बेटे को लेकर जहर पिलाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिलाव थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि- युवक की संदिग्ध अवस्था मे मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पस्ट होगा की मौत की वजह  क्या है।