ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

सीएम नीतीश के गृह जिले में सरकारी स्कूल में बन रही थी शराब: सरकार शिक्षकों को लेटर जारी करने में लगी थी

PATNA: बिहार में जब नीतीश सरकार सरकारी शिक्षकों को शराब की मुखबिरी करने का पत्र जारी कर रही थी तब सीएम के गृह जिले में एक सरकारी स्कूल में शराब बनाने का काम चल रहा था। वो तो गांव क

सीएम नीतीश के गृह जिले में सरकारी स्कूल में बन रही थी शराब: सरकार शिक्षकों को लेटर जारी करने में लगी थी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में जब नीतीश सरकार सरकारी शिक्षकों को शराब की मुखबिरी करने का पत्र जारी कर रही थी तब सीएम के गृह जिले में एक सरकारी स्कूल में शराब बनाने का काम चल रहा था। वो तो गांव के लोगों ने पुलिस को खबर कर दिया तो सरकारी स्कूल में चल रहे इस खेल का खुलासा हो गया। पुलिस ने स्कूल में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में बनायी गयी अर्ध निर्मित शराब औऱ शराब बनाने का कच्चा सामान बरामद किया है।


शराब बनाने का सबसे सुरक्षित जगह स्कूल

मामला नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र का है. ग्रामीणों ने पुलिस को खबर किया कि धर्मपुर मध्य विद्यालय में न सिर्फ शराब बनायी जा रही है बल्कि वहां से सप्लाई भी की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने धर्मपुर मध्य विद्यालय में छापेमारी की. इसके बाद पुलिस ने स्कूल परिसर में छापेमारी की. हालांकि पुलिस के आने से पहले शराब कारोबारी फरार हो चुके थे लेकिन उनके धंधे का खुलासा हो गया.


पुलिस ने धर्मपुर सरकारी स्कूल परिसर में जमीन के नीचे बडी मात्रा में गाड़ा गया छोवा बरामद किया है. इसी छोवा से शराब का निर्माण होता था. पुलिस ने छोवा बरामदगी के बाद केस दर्ज किया है. हिलसा पुलिस कह रही है कि स्कूल में शराब बनाने वालों की पहचान जल्द ही कर ली जायेगी. उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. ग्रामीण बता रहे हैं कि कोरोना के कारण स्कूल बंद है. लिहाजा बच्चे नहीं आ रहे हैं. इसका लाभ उठाकर ही कारोबारियों ने वहां शराब का कारोबार करना शुरू कर दिया.


वैसे स्कूल में शराब बनाने का कारखाने का उद्भेदन दिलचस्प मामला है. सरकार ने चार दिन पहले ही राज्य भर के सरकारी स्कूलों के लिए फरमान जारी किया है. सरकारी स्कूलों के टीचर के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य औऱ शिक्षा सेवकों को शराब पीने औऱ कारोबार करने वालों की सूचना देने को कहा गया है. इस मसले पर सियासी घमासान जारी है.