ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

CM नीतीश कर रहे ऊर्जा विभाग की समीक्षा, प्रीपेड मीटर समेत 7 निश्चय की योजनाओं पर फीडबैक

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बिहार में ऊर्जा विभाग से जुड़ी योजनाओं और बिजली कंपनियों की फ्यूचर प्लानिंग को लेकर सीएम नीतीश समीक्

CM नीतीश कर रहे ऊर्जा विभाग की समीक्षा, प्रीपेड मीटर समेत 7 निश्चय की योजनाओं पर फीडबैक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बिहार में ऊर्जा विभाग से जुड़ी योजनाओं और बिजली कंपनियों की फ्यूचर प्लानिंग को लेकर सीएम नीतीश समीक्षा कर रहे हैं। वर्चुअल मोड में हो रही इससे समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण के अलावे ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव और मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार के साथ-साथ दीपक कुमार भी मौजूद हैं।


कोरोना महामारी के दौर में बिजली विभाग की राजस्व वसूली के साथ-साथ सात निश्चय योजना से जुड़ी ऊर्जा विभाग के प्रोजेक्ट को लेकर सीएम समीक्षा कर रहे हैं। जिसमें हर खेत को सिंचाई के लिए जल योजना की समीक्षा भी शामिल है। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के राजस्व वसूली के लक्ष्य और भविष्य के प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से इस बात की जानकारी ले रहे हैं कि भविष्य के लिए उनकी कार्य योजना पर कितना आगे काम बढ़ पाया है। साथ ही साथ विभाग की तरफ से भविष्य को लेकर जो रोडमैप तैयार किया गया है उसकी मौजूदा स्थिति क्या है? समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से विस्तार से जानकारी दी जाएगी।