1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 01, 2019, 2:20:51 PM
- फ़ोटो
PATNA : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार ने किया. इस मौके पर सीएम ने वेटनरी कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कर जल-जीवन-हरियाली का संदेश दिया. इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत विभाग के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए. इस मौके पर अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने शिरकत की. वन महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर सीएम नीतीश ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं. पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना और वन बचाना बहुत जरूरी है. लोग वन महोत्सव में बढ़ चढ़कर शिरकत करें. बता दें कि बिहार में अगले 15 दिनों तक वन महोत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान पूरे बिहार में डेढ़ करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट