ब्रेकिंग
पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्ट

CM हाउस में कल नीतीश कुमार करेंगे बैठक, JDU के क्षत्रपों की मौजूदगी में बनेगी चुनावी रणनीति

PATNA : राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में कल जदयू की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सीएम हाउस में ये बैठक बुलायी गयी है। जिसमें पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में कल जदयू की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सीएम हाउस में ये बैठक बुलायी गयी है। जिसमें पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी मौजूद रहेंगे। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और सांसद आरसीपी सिंह भी शामिल होंगे।


चुनावी मैदान में आरजेडी के मुकाबले कम एक्टिव नजर आ रही जेडीयू को  सीएम नीतीश कुमार चुनावी मंत्र बांटेंगे। नीतीश की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जिला से लेकर प्रखंड और क्षेत्रीय प्रभारियों को बुलाया गया है ताकि जेडीयू का चुनावी संदेश पार्टी के सबसे निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचाया जा सके।


दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के बीच सीएम नीतीश कुमार बिहार में संगठन के लिए समय नहीं निकाल पाए थे। वहीं जेडीयू के तमाम नेता भी दिल्ली के मैदान में जमे हुए थे । लेकिन पार्टी अब पूरी तरह से बिहार में खुद को इलेक्शन मोड में लाने को तैयार है। बैठक में चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी नेताओं को नीतीश खुद बताएंगे कि मैदान में विरोधियों का मुकाबला किस तरह से करना है। कुल मिला कर कल की बैठक जेडीयू के लिए खासा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता