ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

CM हाउस के बाहर Suicide Attempt : तेजस्वी के निशाने पर आए नीतीश, बोले- बदहाल है बिहार

PATNA : सीएम हाउस के बाहर युवक के सुसाइडल अटैंप्ट के बाद तेजस्वी ने अब सरकार पर अटैक किया है। तेजस्वी यादव ने युवक की आत्मदाह की वीडियो ट्वीट करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : सीएम हाउस के बाहर युवक के सुसाइडल अटैंप्ट के बाद तेजस्वी ने अब सरकार पर अटैक किया है। तेजस्वी यादव ने युवक की आत्मदाह की वीडियो ट्वीट करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।


तेजस्वी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि इंसाफ़ के लिए देखिए कैसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश जी के आवास के बाहर एक युवा आत्मदाह करने की कोशिश कर रहा है?बिहार की बदहाल शिक्षा,स्वास्थ्य और विधि व्यवस्था से आमजन त्रस्त है। बेरोज़गार बेहाल है। ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार चरम पर है।शासन-प्रशासन में कहीं कोई सुनवाई नहीं।


वहीं इस मामले पर आरजेडी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में हर दिन बेरोजगार आत्मदाह कर रहे हैं। बिहार में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ी है हर रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं। युवा से लेकर किसान तक सभी आज त्रस्त हैं। ये सरकार केवल प्रचार तंत्र के बल पर अपना काम चला रही है।


बता दें कि सीएम हाउस के बाहर एक लड़के ने आत्महत्या की कोशिश की थी। युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी पुलिसवालों ने युवक को आत्महत्या करने से रोका हालांकि उसका हाथ जल गया ।  जख्मी युवक की पहचान अभिजीत शर्मा के रूप में की गई है। अभिजीत ने बताया कि उसकी मौसी की मौत डेंगू की वजह से हुई थी।  उसने पीएमसीएच के डॉक्टरों के ऊपर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पीएमसीएच में डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई थी। प्राइवेट हॉस्पिटल में वह अपनी मौसी का इलाज करा रहा था। इस क्रम में उनकी जान चली गई।