ब्रेकिंग
12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनें12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनें

CM हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पहुंचे ईडी दफ्तर, पूछताछ शुरू

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद की अवैध खनन और जबरन वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुश्किलें बढती दिखाई दे रही है. आज बुधवार की सुबह अभिषे

CM हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पहुंचे ईडी दफ्तर, पूछताछ शुरू
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद की अवैध खनन और जबरन वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुश्किलें बढती दिखाई दे रही है. आज बुधवार की सुबह अभिषेक प्रसाद ED दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. ED ने एक अगस्त को पूछताछ के लिए अभिषेक प्रसाद को बुलाया था. अभिषेक ने ईडी से समय की मांग की थी. 


इससे पहले ED की टीम पंकज मिश्रा को पहले ही अवैध खनन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल वह रिमांड पर है. पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान ED की टीम को कई अहम जानकारियां और रिकॉर्डिंग सबूत मिले थे. जिसके आधार पर ED की टीम ने अभिषेक प्रसाद को समन जारी कर बुलाया था. आज सुबह अभिषेक प्रसाद ED दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.


बता दें कि पिछले दिनों ED ने बयान जारी करते हुए कहा था कि झारखंड में अवैध खनन, जबरन वसूली आदि को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नेतलाशी के दौरान एक अंतर्देशीय पोत एमवी इंफ्रालिंक- III, पंजीकरण संख्या डब्ल्यूबी 1809 को जब्त किया है. उक्त अंतर्देशीय पोत साहेबगंज के सुकरगढ़ घाट से बिना परमिट के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. इसे राजेश यादव उर्फ दाहू यादव के इशारे पर पंकज मिश्रा और अन्य के साथ मिलकर अवैध रूप से खनन किए गए स्टोन चिप्स/ स्टोन बोल्डर्स के परिवहन के लिए संचालित किया जा रहा था.

टैग्स