ब्रेकिंग
पटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेल

मुख्यमंत्री गुंडाराज को बता रहे जनताराज, बोले विजय सिन्हा - CM की गलत नीतियों के कारण बढ़ी बेरोजगारी

PATNA : बिहार के बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के बनारपुर में दिखा पुलिस का आमानवीय चेहरा देखने को मिला। यहां घर में घुसकर पुलिस ने 12 बजे रात में सो रहे किसानों पर लाठियां

मुख्यमंत्री गुंडाराज को बता रहे जनताराज, बोले विजय सिन्हा - CM की गलत नीतियों के कारण बढ़ी बेरोजगारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार के बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के बनारपुर में दिखा पुलिस का आमानवीय चेहरा देखने को मिला। यहां  घर में घुसकर पुलिस ने 12 बजे रात में सो रहे किसानों पर लाठियां बरसाई है। जिसके बाद इसको लेकर अब बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बिहार की मुख्य विरोधी दल के नेताओं द्वारा इसको लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल द्वारा बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला गया है। 


बिहार भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार को जनता का राज बता रहे हैं, जबकि अब पुरे बिहार में गुंडाराज हो गया है। यहां अब महिलाओं को घर में जाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। ऐसे में कहां का जनता राज है और बिहार के मुख्यमंत्री कैसे जनता राज की बात करते हैं। यह प्रमाण है कि, अब बिहार में वापस से गुंडाराज और जंगलराज चल रहा है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह शक्ति की धरती है, यहां के लोगों को कोई भी डरा नहीं सकता है। बिहार में मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार आतंक का सरकार चला रहे हैं। यही कारण है की यहां के लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। यहां के मुख्यमंत्री की नियत खोटी है, इसी वजह से पलायन नहीं रुक रहा है। 


इसके अलावा विजय सिन्हा ने एकबार फिर से सीएम के समाधान यात्रा को लेकर कहा कि,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा कर रहे हैं या विकास में व्यवधान पैदा कर रहे हैं यह पहले  उनको समझना चाहिए। यहां बड़े भाई और छोटे भाई की गलत नीति से रोजगार का अवसर बंद हुआ है।  यही वजह है की राज्य के अंदर बेरोजगारी बढ़ी है। इस सरकार में भ्रष्टाचारियों की जमात बैठी हुई है। यहां राहत के नाम पर सिर्फ और सिर्फ घोटाला हुआ है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता