ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

सीएम बनने के लिए आधी रात को सेटिंग करने वाले आज मीटिंग क्यों नहीं करते, BJP-JDU के ऊपर हमला

PATNA : बिहार में बाढ़ से तबाही मची हुई है. हर तरफ लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, दूसरी ओर सियासी गलियारों में भी बयानबाजी और एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का द

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बाढ़ से तबाही मची हुई है. हर तरफ लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, दूसरी ओर सियासी गलियारों में भी बयानबाजी और एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का दौर थम नहीं रहा है. सूबे में विपक्ष के नेता एनडीए सरकार के ऊपर निशाना साध रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ जेडीयू और भाजपा के नेता सरकार की नाकामी का ठीकरा एक दूसरे के ऊपर फोड़ने में लगे हुए हैं. जेडीयू और भाजपा के तकरार पर कांग्रेस ने हमला बोला है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने ट्वीट कर एनडीए सरकार के ऊपर जमकर हमला बोला है.

आधी रात को सेटिंग, आज मीटिंग क्यों नहीं - मदन मोहन झा
मदन मोहन झा ने ट्ववीट करते हुए सवाल किया कि सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री आवास में आधी रात को सेटिंग हो सकती है तो आज जिम्मेदारी तय करने के लिए भाजपा और जेडीयू मीटिंग क्यों नहीं कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि ' सरकार बनानी थी तो आधी रात में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुला सब कुछ “सेट” कर लिया था।सुबह-सुबह शपथ ग्रहण समारोह  आयोजन हो गया।एक सप्ताह मे मंत्रीमंडल बन कर तैयार था। और आज जब पटना डूबा तो भाजपा कहती है जदयू दोषी है और जेडीयू,भाजपा पर आरोप लगा रही है। बैठक बुलाए और जिम्मदारी तय करे।'

13 साल सत्ता में रहने वाले दोषी क्यों नहीं
इससे पहले शुक्रवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर दोनों पार्टियों के ऊपर कटाक्ष किया था. मदन मोहन झा का कहना है कि बिहार में भाजपा और जेडीयू 13 साल सरकार में रही है. दोनों साथियों का सत्ता पर कब्ज़ा है तो फिर ये दोषी क्यों नहीं है. झा ने ट्वीट कर लिखा है कि ' भाजपा और जेडीयू दोनो सत्ता में साथी है ।एक -दो नहीं पूरे 13 सालो से साथ में सरकार चला रहे है ।विधायक इनका ,मंत्री इनका ,एम॰पी॰ इनका और नगर निगम में सत्ता इनकी । शासन और प्रशासन इनका। पर दोषी इन दोनो में से कोई नहीं।'