ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर CJI का बड़ा बयान, 'न्याय के नाम पर बदले की कार्रवाई ठीक नहीं'

DELHI: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने वाले चारों आरोपियों को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया. हैदराबाद एनकाउंटर के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने वाले चारों आरोपियों को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया. हैदराबाद एनकाउंटर के बाद CJI एसए बोबडे का बड़ा बयान आया है. 

CJI एसए बोबडे ने कहा कि आनन-फानन में न्याय नहीं होना चाहिए. CJI ने कहा कि न्याय के नाम पर बदले की कार्रवाई ठीक नहीं है. बदले की भावना से किया गया न्याय, न्याय नहीं होता. पूरी जांच के बाद हम किसी नतीजे पर पहुंचकर ही फैसला कर सकते हैं.

आपको बता दें कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हैवानियत करने वाले चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलु को पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए लाई थी. इस दौरान आरोपी पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एनकाउंटर में चारों आरोपी मारे गये.