ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

चुनाव आयोग ऑब्जरवर्स शाहीन बाग पहुंचे, साथ में दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी भी

DELHI : दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर्स की टीम शाहीन बाग पहुंची है। आयोग के आब्जर्वर के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर्स की टीम शाहीन बाग पहुंची है। आयोग के आब्जर्वर के साथ दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं। चुनाव आयोग के आब्जर्वर शाहीन बाग में चुनाव के मद्देनजर हालात का जायजा ले रहे हैं।

चुनाव आयोग के ऑब्जर्वस के साथ-साथ यहां पर जिला मतदान अधिकारी, सुरक्षा पर्यवेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर्स भी शाहीन बाग पहुंचे हैं। चुनाव आयोग की टीम यहां शाहीन बाग और जामिया इलाके में पोलिंग बूथ लगाने की तैयारियों को जांचेगी। दिल्ली CEO रणबीर सिंह भी शाहीन बाग पहुंचे हैं। विरोध के बीच मतदान को लेकर सुरक्षा के तमाम तरह की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।

बता दें कि शाहीन बाग में महिलाएं 15 दिसंबर से प्रदर्शन कर रही हैं। यह प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर चल रहा है। वहीं दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसे लेकर प्रशासन में असमंजस की स्थिति है। महिलाओं का ये विरोध प्रदर्शन थमता नहीं दिख रहा है बल्कि इसकी तर्ज पर देश भर में कई जगहों पर मुस्लिम महिलाएं सड़क पर आ गयी है प्रदर्शन जारी है।