1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Apr 04, 2021, 8:22:26 PM
- फ़ोटो
SUPAUL: प्रतापगंज प्रखंड के सुखानगर पंचायत स्थित सरदार टोला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चूल्हे से निकली चिंगारी ने 20 घरों में अपने आगोश में ले लिया। भीषण अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते 20 घरों में फैल गई। आग को बुझाने की ग्रामीणों ने भरपुर कोशिश की लेकिन भीषण आग को देखते हुए इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर मौजूद प्रतापगंज अंचलाधिकारी अबू नसर ने बताया कि पीड़ितों को तत्काल राहत के तौर पर आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही अगलगी की घटना में हुए क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिए जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।