ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

चुनाव के दौरान मुंगेर में बवाल : BLO की गैरहाजिरी पर पुलिस से भिड़ी पब्लिक ; पथराव में जवान घायल

MUNGER : बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान मुंगेर में पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प होने की खबर सामने आई है। जहां रामदेव सिंह कॉलेज के बूथ नंबर- 151 पर बीएलओ के

चुनाव के दौरान मुंगेर में बवाल : BLO की गैरहाजिरी पर पुलिस से भिड़ी पब्लिक ; पथराव में जवान घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान मुंगेर में पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प होने की खबर सामने आई है। जहां रामदेव सिंह कॉलेज के बूथ नंबर- 151 पर बीएलओ के गैरहाजिर होने के चलते मतदाता पर्ची बनाए जाने के दौरान बवाल हो गया। उसके बाद लोगों ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया और उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के रामदेव सिंह कॉलेज बूथ नंबर- 151 पर मतदान के दौरान कोई बीएलओ मौजूद नहीं था। उसके बाद यहां मौजूद लोगों ने इसका जमकर विरोध शुरू कर दिया। उसके बाद इस हंगामे को शांत करवाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। उसके बाद उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। 


जानकारी के मुताबिक बवाल की इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया है और घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हंगामा करने वाले दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। वहीं दूसरे एक मामले में मुंगेर के नंदकुमार उच्च विद्यालय मतदान केंद्र संख्या- 44-45 में विशेष पार्टी का पर्चा लिए तीन पोलिंग एजेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर वासुदेवपुरम थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।


उधर, मुंगेर के बाकी इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सूर्यगढ़ा के 110 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। बाढ़ के अथमलगोला मे मतदान है। यहां कुल 62 मतदाता केंद्र पर 64 हजार मतदाता वोट डालेंगे। रविवार को मतदान कर्मी मतदान केंद्रो पर पहुंच गए। टाल और दियारा इलाके में भी जवानों को तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों की आवाजाही को रोकने के लिए एनएच 31 पर जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रहीं हैं। अथमलगोला बीडीओ अमरेश कुमार मिश्र ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें।