ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर ने महिला से किया रेप, घर में कोई कीमती सामान नहीं मिला तो बनाया हवस का शिकार

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का भी डर नहीं है। वैशाली जिले

चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर ने महिला से किया रेप, घर में कोई कीमती सामान नहीं मिला तो बनाया हवस का शिकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का भी डर नहीं है। वैशाली जिले में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर ने ऐसा काम किया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चोर को जब घर से कोई कीमती सामान नहीं मिला तब उसने घर की महिला का हाथ-पैर बांध दिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रेप करने के बाद वह बिना चोरी किये ही मौके से फरार हो गया। 


घटना वैशाली जिले के हरिलोचनपुर थाना ‌क्षेत्र की है जहां चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे चोर ने घर की महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद बिना चोरी किए ही बदमाश मौके ‌से फरार हो गया। चोरी करने आए बदमाश ने महिला को अपने हवस का शिकार बनाया। अज्ञात चोर के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय थाने की पुलिस और महुआ एसडीपीओ भी मामले की छानबीन में लगे हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस पूरे मामले कि जांच पड़ताल करने में लगी है। अज्ञात चोर की गिरफ्तारी  करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि चोर आधी रात को चोरी करने के लिए घर में घुसा था और चोरी कर रहा था लेकिन जब घर में कुछ हाथ नहीं लगा तब चोर ने महिला के हाथ-पैर को बांध कर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गया।  


वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि आज सुबह हरलोचपुर थाने में रेप का एक मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस से यह शिकायत की है कि एक व्यक्ति उसके घर में चोरी के लिए घुसा था लेकिन जब घर में कुछ नहीं मिला तो उसने उसके साथ बलात्कार किया। मौके पर महुआ SDPO और FLC की टीम को भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता