ब्रेकिंग
पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्ट

चिराग पासवान पटना पहुंचने पर दारोगा अभ्यर्थियों के हो लिए साथ, नीतीश सरकार को दे डाली नसीहत

PATNA : पटना पहुंचने पर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने दारोगा अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देते हुए बिहार सरकार को उनकी बात सुनने की नसीहत दी है। साथ ही उन्होनें कहा कि अगर पीएम

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना पहुंचने पर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने दारोगा अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देते हुए बिहार सरकार को उनकी बात सुनने की नसीहत दी है। साथ ही उन्होनें कहा कि अगर पीएम मोदी ने लिट्टी-चोखा खा ही लिया तो लोगों के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। वेबजह वे इन बातों को तिल का ताड़ बना रहे हैं।


चिराग पासवान ने पटना पहुंचने पर कहा कि बिहार सरकार को दारोगा अभ्यर्थियों की समस्या सुननी चाहिए। सरकार को उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए। उन्होनें कहा कि दारोगा अभ्यर्थियों पर लाठी चलाने के बजाए उनसे बात कर समाधान होना चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि वे दारोगा अभ्यर्थियों की समस्या से इत्तेफाक रखते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि उनकी मांगों पर विचार किया जाए।


वहीं चिराग पासवान के लिट्टी-चोखा पर हो रही पॉलिटिक्स पर कहा कि खाने-पीने पर राजनीति करने की क्या जरुरत है। उन्होनें कहा कि चुनाव के नजरिए से पीएम के लिट्टी-चोखा को खाते देखना बिल्कुल बेबुनियाद है। अभी चुनाव में काफी देरी है तब तक क्या वे लिट्टी-चोखा खाते ही रहेंगे क्या ?


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने 'बिहार फर्स्ट- बिहारी फर्स्ट' यात्रा के बावत ये पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी की यात्रा के जवाब में ये यात्रा निकाल रहे हैं तो उन्होनें कहा कि वे किसी से मुकाबला नहीं करने जा रहे हैं। सभी अपना-अपना प्रयास कर रहे हैं। हम लोग अपना प्रयास कर रहे हैं और हम ये ईमानदारी भरा प्रयास कर रहे हैं कि बिहार को दूसरे राज्यों के मुकाबले नंबर वन राज्य बनाना है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता