ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

चिराग पासवान ने इस प्रचंड जीत के लिए भाजपा को दी बधाई और शुभकामना, कहा..यह प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम

PATNA: देश के 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में 3 राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने से चिराग पासवान भी काफी खुश हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रा

चिराग पासवान ने इस प्रचंड जीत के लिए भाजपा को दी बधाई और शुभकामना, कहा..यह प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  देश के 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में 3 राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने से चिराग पासवान भी काफी खुश हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस प्रचंड जीत की बधाई और शुभकामना दी है।


चिराग पासवान ने कहा है कि यकीनन ये हमारे प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि इन राज्यों में बीजेपी को इतनी बड़ी जीत मिली। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमाम बीजेपी नेताओं के अथक मेहनत का परिणाम है कि आज तीन राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिला। चिराग पासवान ने अमित शाह और बीजेपी के तमाम नेताओं को भी बधाई और शुभकामना दी। 


चिराग ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन जो अपनी एकता दिखाने का प्रयास लगातार कर रहा था। उनकी दलित, महिला, सनातन विरोधी सोच को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने जवाब देने का काम किया है। ये तमाम राज्यों के परिणाम ने दिखा दिया कि हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी समावेशी राजनीति करते हैं और सबको साथ लेकर चलने का काम करते हैं। उनके सामने विपक्षी दलों का गठबंधन और विपक्षी दलों के नेता कही नहीं टिकते।