ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

चिराग को दगा दे गये लोजपा के इकलौते विधायक ? राज कुमार सिंह ने कहा- मैं नीतीश कुमार के साथ हूं

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग के हाथों चोट खाये नीतीश कुमार ने बदला चुकाया है. बिहार में लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने चिराग पासवान को दगा देने का खुला संकेत दे

चिराग को दगा दे गये लोजपा के इकलौते विधायक ? राज कुमार सिंह ने कहा- मैं नीतीश कुमार के साथ हूं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग के हाथों चोट खाये नीतीश कुमार ने बदला चुकाया है. बिहार में लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने चिराग पासवान को दगा देने का खुला संकेत दे दिया है. राजकुमार सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए मतलब नीतीश कुमार और वे नीतीश के साथ हैं. राजकुमार सिंह ने कहा कि चिराग पासवान नीतीश कुमार पर जो आरोप लगाते हैं उसके बारे में मीडिया को चिराग पासवान से ही पूछना चाहिये. हालांकि राजकुमार सिंह फिलहाल जेडीयू में शामिल नहीं हुए हैं.


अशोक चौधरी के घर पहुंचे एलजेपी के एमएलए
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह सोमवार को एक किताब के विमोचन समारोह के बहाने जेडीयू नेता और राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंच गये. किताब का विमोचन होने के बाद मीडिया ने घेरा और पूछा कि क्या वे जेडीयू के साथ आ गये हैं. लोजपा के विधायक बोले- “हम एनडीए के साथ हैं. हम शुरू से ही एनडीए के साथ हैं. बिहार में एनडीए का मतलब नीतीश कुमार और केंद्र में एनडीए का मतलब नरेंद्र मोदी. हम इन्हीं दोनों के साथ हैं.”


जाहिर है बिना कुछ कहे लोजपा विधायक ने सब कुछ कह दिया. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि चिराग पासवान नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, आप क्या कहेंगे. लोजपा विधायक ने कहा कि इस बारे में पत्रकार चिराग पासवान से ही पूछें, वे कुछ नहीं बोलेंगे. वे बिहार में नीतीश कुमार को एनडीए का नेता मानते हैं.


वैसे लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक ने स्पष्टीकरण दिया कि वे अपने व्यक्तिगत रिश्ते के कारण अशोक चौधरी के घर आये थे. दिल्ली यूनिवर्सिटी में वे अशोक चौधरी के साथ पढ़े हैं. अशोक चौधरी से उनका कॉलेज के दिनों से रिश्ता रहा है. इसलिए वे उनके घर आये थे. इसका मतलब ये नहीं निकाला जाना चाहिये कि वे जेडीयू में शामिल हो गये हैं.