ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

चिराग पासवान की अध्यक्षता में बनी ड्राफ्टिंग कमिटी, 2020 इलेक्शन का तैयार करेंगे घोषणा पत्र, देखें लिस्ट

PATNA : दिल्ली चुनाव के नतीजों के साथ ही एलजेपी बिहार में चुनावी कवायद में कूद पड़ी है। एलजेपी ने ड्राफ्टिग कमिटी टीम का एलान किया है। सात सदस्यीय टीम गांव स्तर तक संवाद कर &n

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : दिल्ली चुनाव के नतीजों के साथ ही एलजेपी बिहार में चुनावी कवायद में कूद पड़ी है। एलजेपी ने ड्राफ्टिग कमिटी टीम का एलान किया है। सात सदस्यीय टीम गांव स्तर तक संवाद कर  2020 चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करेगी।

चिराग पासवान की अध्यक्षता में बनी ड्राफ्टिंग कमिटी, 2020 इलेक्शन का तैयार करेंगे घोषणा पत्र, देखें लिस्ट

पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में सात सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमिटी का गठन किया गया है। जिसमें सांसद प्रिंस पासवान को भी मेंबर बनाया गया है। फर्स्ट बिहार फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट 2020 नाम की गठित ये कमिटी गांव-गांव तक सीधा संवाद कायम करेगी। लोगों के बीच जाएगी और बिहार की जनता के जरुरतों के मुताबिकी घोषणा पत्र तैयार करेगी।


चिराग पासवान की अध्यक्षता में गठित कमिटी में अब्दुल खलीक, प्रिंस राज, एके वाजपेयी, सौरभ पाण्डेय, शहनवाज कैफी और राजू तिवारी को शामिल किया गया है।फर्स्ट बिहार फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट 2020 नाम की ये कमिटी चुनाव के पहले जमीनी स्तर पर बिहार के मुद्दों का अध्ययन करेगी।सदस्य शहर से लेकर गांवों तक लोगों के संपर्क करेंगे। पार्टी इस दौरान जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर आगे की चुनाव रणनीति तैयार करेगी और घोषणा पत्र बनाया जाएगा। 


बता दें कि पार्टी ने पहले की एलान कर रखा है कि जो 25 हजार सदस्य बनाएगा पार्टी उसे ही आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देगी। चिराग पासवान ने जब से पार्टी की कमान संभाली है तभी से वे लगातार पार्टी के अंदर नये-नये प्रयोग कर रहे हैं।पार्टी चाहती है कि चुनाव के पहले वे फील्ड टास्क को पूरा कर लें ताकि मैदान में डट कर खड़ा हुआ जा सके। 


टैग्स