ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

चिराग और मांझी दोनों NDA में रहेंगे, BJP ने कर दिया क्लियर

PATNA : एनडीए की बैठक में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को बुलाए जाने के बाद बिहार में सरगर्मी तेज हो गई थी. एनडीए के अंदर बयानबाजी इतनी बढ़ गई कि जीतन राम मांझी ने बीजेपी के खिलाफ मो

चिराग और मांझी दोनों NDA में रहेंगे, BJP ने कर दिया क्लियर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : एनडीए की बैठक में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को बुलाए जाने के बाद बिहार में सरगर्मी तेज हो गई थी. एनडीए के अंदर बयानबाजी इतनी बढ़ गई कि जीतन राम मांझी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मांझी के बयान पर पलटवार करते हुए एलजेपी ने कहा कि अगर मांझी को आपत्ति है तो वह एनडीए से अलग हो जाएं.


दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता रेणु देवी ने एनडीए में किसी विवाद को खारिज किया है. रेणु देवी ने कहा है कि सभी लोग एनडीए में हैं और विवाद का कहीं कोई सवाल नहीं है. चिराग और मांझी को लेकर हुए विवाद के बीच डिप्टी सीएम रेणु देवी से जब सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा है कि सभी लोग एकजुट हैं और कभी-कभी मन में तकलीफ होने से कुछ बातें हो जाती हैं.


अब बता दें कि शनिवार को एनडीए की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई थी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बजट सत्र के पहले इस बैठक में सत्र को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई लेकिन बुलावा मिलने के बावजूद चिराग पासवान इस बैठक में शामिल नहीं हुए. उधर चिराग पासवान को बीजेपी ने बैठक में जैसे ही न्योता दिया वैसे ही जेडीयू के तेवर कड़े हो गए. जेडीयू ने चिराग पासवान को एनडीए का हिस्सा नहीं माना और बीजेपी नेताओं से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के उस बयान की याद दिला डाली जो विधानसभा चुनाव के दौरान कहे गए थे. हालांकि राहत की बात यह रही कि चिराग पासवान खराब तबीयत का हवाला देकर बैठक में शामिल नहीं हुए. अगर चिराग और जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह दोनों बैठक में जुड़ते तो संभव है बात और बढ़ जाती. लेकिन अब बीजेपी इसे हल्के तरीके से ले रही है और यही वजह है कि डिप्टी सीएम रेणु देवी ने एनडीए को एकजुट बताया है.