पटना में छिनतई का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jan 29, 2021, 7:44:10 AM

पटना में छिनतई का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी में लगातार अपराधियों का कहर जारी है. अपराधी हर दिन पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना साहिब स्टेशन के पास की है, जहां छिनतई का विरोध करने पर अपराधी ने एक युवक को गोली मार दी. 

गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के मंडई निवासी सोनू कुमार के रुप में की गई है. 

बताया जा रहा है कि सोनी किसी काम से चौकशिकार पुर की ओर जा रहा था, उसी दौरान एक युवक पहुंचा और उससे  पैसे की छिनतई करने लगा. सोनू ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसके हाथ और पैर में गोली मार दी और फरार हो गया.  गोली की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए. इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई. घायल युवक का इलाज़ एनएमसीएच में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है. वही इस पूरे मामले पर पुलिस छानबीन में जुट गई है.