Bihar News: बिहार में अर्घ्य देने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल; जानें क्या है मामला? Bihar Crime News: बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या, एक अपराधी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में गोलीबारी के बाद मचा हड़कंप, मुखिया समेत 2 गिरफ्तार Bihar News: बिहार में छठ घाट बनाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम Chhath Puja Tragedy : छठ घाट पर दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन मासूम डूबे, सुरक्षा इंतजाम की खुली पोल Barh Heart Attack : छठ पूजा के दौरान अर्घ्य अर्पित करते समय श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, गंगा घाट पर मची अफरा-तफरी Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “हमारा चेहरा तय, एनडीए बताए उनका विजन क्या है” – महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी ! IB Vacancy 2025 : इंटेलिजेंस ब्यूरो में टेक्निकल पदों पर निकली 258 वैकेंसी, GATE स्कोर से होगा चयन IRCTC घोटाला मामला: चुनाव प्रचार के बीच लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने दी कड़ी दलील, कहा- 'चुनाव प्रचार और केस दोनों संभालना मुश्किल' छठ पूजा पर चिराग पासवान ने सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी बिहार की खुशहाली, कहा– छठी मैया ने बिना मांगे ही बहुत कुछ दिया
1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Tue, 27 Sep 2022 08:43:38 AM IST
- फ़ोटो
SUPAUL: खबर सुपौल की है, जहां ज़मीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जदिया थाना क्षेत्र के हीरापट्टी वार्ड नम्बर 12 की है। इस घटना के बाद लोग हैरत में हैं कि मामूली विवाद में एक भाई दूसरे भाई का दुश्मन कैसे बन सकता है।
घटना के बारे में जदिया थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के हिरापट्टी वार्ड नंबर 12 में तीन भाई अशोक साह,राजो साह औऱ जयकुमार साह थे।पैतृक संपत्ति को लेकर आपस में इन सबों में लगातार विवाद होता था। अशोक साह राजमिस्त्री का काम करते थे। आज दिन में फिर ज़मीनी विवाद को लेकर अशोक साह के भाई और उसकी पत्नी सभी मिलकर अशोक साह की गैरमौजूदगी में अशोक साह की पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। अशोक साह राजमिस्त्री का काम करने कोरियापट्टी चले गए थे।
सूचना मिलते ही अशोक काम छोड़कर घर पहुंचे औऱ पत्नी को बचाने की कोशिश कर रहे थे। तभी अशोक साह के छोटे भाई औऱ उनकी पत्नी सभी अशोक साह की पत्नी को छोड़कर अशोक साह के साथ मारपीट करने लगे। पिटाई के बाद अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे स्थानीय लोगों ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया, लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया।
नेपाल के विराटनगर ले जाने के दौरान ही रास्ते में अशोक साह की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। साथ ही मामले के सभी आरोपी को महज कुछ ही देर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में मृतक का भाई राजो साह उसकी पत्नी रेणु देवी, जयकुमार साह और उसकी पत्नी नीतू देवी शामिल है। मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत पर जदिया थाना कांड संख्या 254/22 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।