ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया वैशाली सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड, हथियार दिखा लूट लिया था दो करोड़ का गोल्ड

PATNA: वैशाली सोना लूटकांड मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वैशाली के महुआ में दो करोड़ का सोना और 30 लाख की चांदी लूटने वाले गिरोह के सरगना को बिहार एसटीएफ

छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया वैशाली सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड, हथियार दिखा लूट लिया था दो करोड़ का गोल्ड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: वैशाली सोना लूटकांड मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वैशाली के महुआ में दो करोड़ का सोना और 30 लाख की चांदी लूटने वाले गिरोह के सरगना को बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ के पुलगांव में छापेमारी कर लूटकांज के मास्टरमाइंड को धर दबोचा। 


वैशाली के महनार में बड़े लूटकांड को अंजाम देने बाद गिरोह का सरगना राकेश सहनी छत्तीसगढ़ भाग गया था और वहां अपनी पहचान छिपाकर पिछले कई महीनों से नौकरी कर रहा था। लूट की इस वारदात में राकेश सहनी के साथ उसका भाई राजेश सहनी भी शामिल था। जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। खुफिया विभाग द्वारा बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस को राकेश सहनी की जानकारी दी गई थी।


जिसके बाद एसटीएफ और वैशाली पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ के पुलगांव पहुंची और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सरगना राकेश सहनी ने अपने गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों के साथ बीते जून के महीने में महुआ के कृष्णा ज्वेलर्स में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश 2 करोड़ का 5 किलोग्राम सोना, 50 लाख की 100 किलो चांदी और 2 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। इस बड़ी लूट के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था।