ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

छठ पूजा को लेकर एक्शन में तेजस्वी यादव, अधिकारीयों को दिए कई दिशा-निर्देश

PATNA : छठ पूजा में महज 22 दिन बच गए हैं। ऐसे में बिहार में साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसको लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। गुरुवार को उ

छठ पूजा को लेकर एक्शन में तेजस्वी यादव, अधिकारीयों को दिए कई दिशा-निर्देश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : छठ पूजा में महज 22 दिन बच गए हैं। ऐसे में बिहार में साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसको लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने नगर विकास और आवास विभाग की समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान तेजस्वी ने कई अहम पहलु पर चर्चा की। तेजस्वी ने छठ पूजा के साफ-सफ़ाई पर ख़ास ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पटना की सड़कों को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने बैठक की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। 




तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 'आज नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षात्मक बैठक में छठ पूजा के महापर्व के दौरान शहरों में साफ-सफ़ाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। पटना मेट्रो के निर्माण संबंधित भी अद्यतन जानकारी प्राप्त की। ललित भवन से लेकर डाक बंगला तक के मार्ग को “मॉडल सड़क” के रूप में विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस सड़क पर लैंडस्कैपिंग, लाइटें, साइनेज बोर्ड, सड़क किनारे सुंदर पौधे,हरियाली, डस्टबिन, पार्किंग, प्रॉपर ईटिंग आउट्लेट्स के साथ-साथ चौराहों का ब्यूटिफ़िकेशन भी होगा।'





आपको बता दें, गुरुवार को तेजस्वी यादव ने पर्यटन विभाग का कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने नगर विकास और आवास विभाग की समीक्षात्मक बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए। 

टैग्स