ब्रेकिंग
‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी

Chhath Puja 2024: छठ के मौके पर बिहार की इन ट्रेनों में मिल रहा कंफर्म टिकट, गांव जाना है तो जल्दी करें बुक

PATNA: छठ महापर्व को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर दूसरे राज्यों से बिहार जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है। नियमित ट्रेनों के साथ साथ स्पेशल ट्रेनों मे

Chhath Puja 2024: छठ के मौके पर बिहार की इन ट्रेनों में मिल रहा कंफर्म टिकट, गांव जाना है तो जल्दी करें बुक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: छठ महापर्व को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर दूसरे राज्यों से बिहार जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है। नियमित ट्रेनों के साथ साथ स्पेशल ट्रेनों में भी सीट नहीं मिलने से यात्री परेशान हो रहे हैं हालांकि अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने लोगों की परेशानी को देखते हुए बिहार के लिए और भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि छठ के लिए पूरे देश में करीब डेढ़ सौ और विशेष ट्रेनों को चलाने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से हाजीपुर, बरौनी और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का रेलवे ने फैसला लिया है। इन तीन ट्रेनों में यात्रियों के लिए सभी श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।


04236/04235 पुरानी दिल्ली-हाजीपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन- 03 नवंबर को यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से सुबह 10 बजे खुलेगी और 4 नवंबर को सुबह 7:40 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। वापसी में 4 नवंबर को हाजीपुर से पूर्वाह्न 11.40 बजे खुलेगी और साहिबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा और सोनपुर में रुकते हुए रात में 11.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।


04238/04237 पुरानी दिल्ली-बरौनी-लखनऊ स्पेशल ट्रेन- पुरानी दिल्ली से 4 नवंबर को यह ट्रेन सुबह 10 बजे खिलेगी और 5 नवंबर को पूर्वाहन 11:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। 5 नवंबर को वापसी में बरौनी से दोपहर 1:10 बजे खुलेगी और साहिबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी में रूकते हुए अगले दिन सुपह तीन बजे लखनऊ पहुंचेगी।


04240/04239 पुरानी दिल्ली-दानापुर-वाराणसी स्पेशल ट्रेन- पुरानी दिल्ली से 4 नवंबर को यह गाड़ी दोपहर साढे 12 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे दानापुर पहुंचेगी। पांच नवंबर को पूर्वाहन साढ़े 11 बजे खुलकर शाम साढ़े 4 बजे वाराणसी पहुंचेगी। साहिबाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, प्रयाग, जंघई, भदोही, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा रेलवे स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।