1st Bihar Published by: Updated Dec 09, 2020, 9:18:43 PM
- फ़ोटो
CHHAPRA : एक भीषण सड़क हादसे में एक हाई स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति इस रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उधर मृतक प्रिंसिपल के घर में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना सारण जिले के छपरा-सीवान हाइवे की है, जहां आमदाढ़ी ढाला के पास पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक हाई स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति मनन राय सीवान जिले के चैनपुर हाई स्कूल के प्रिंसिपल थे. वह बाइक से अपने स्कूल जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ और उनकी जान चली गई. मृतक प्रिंसिपल मनन राय बेलदारी गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
प्रिंसिपल के साथ बाइक पर बैठा एक दूसरा व्यक्ति रामज्ञान पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली कि प्राचार्य मनन राय (58) बाइक से चैनपुर हाई स्कूल जा रहे थे, तभी सीवान की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.