ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

छठे चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, इन सीटों पर होगी खास नजर

SIWAN : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर आज मतदान शुरू हो गया है। आज बिहार में वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोप

छठे चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, इन सीटों पर होगी खास नजर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर आज मतदान शुरू हो गया है। आज बिहार में  वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में वोटिंग हो रही है। लोकसभा चुनाव के लिए सुबह 7 से शाम के 6 बजे तक मतदान होना है। इस दौरान सुबह और शाम के समय लोगों को उमस भरी गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी।


वहीं, चुनाव आयोग के तरफ से मिली जानकारी के अनुसार वाल्मीकि नगर की कुछ विधानसभा में वोटिंग 4 बजे तक होगी। छठे चरण में कुल 1 करोड़ 49 लाख 32 हजार 165 वोटर्स मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें से 78 लाख 23 हजार 793 पुरुष और 71 लाख 7 हजार 944 महिला वोटर हैं। थर्ड जेंडर की आबादी 428 है।


इसके साथ ही छठे चरण के लिए बिहार में बाहुबलियों की पत्नी और दबंग समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। जिसमें बाहुबली की पत्नी लवली आनंद, बाहुबली मुन्ना शुक्ला, बीजेपी के सीनियर लीडर राधामोहन सिंह, संजय जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं। आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 17846 बैलेट यूनिट और 17846 कंट्रोल यूनिट, जबकि 19334 वीवीपैट का प्रबंध किया गया है। 


उधर, शहरी क्षेत्र में 1281 जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 13591 बूथ स्थापित किए गए हैं। छठे चरण में 62 बूथों का प्रबंधन महिला कर्मियों द्वारा जबकि 54 बूथों का प्रबंधन दिव्यांग कर्मियों द्वारा किया जाएगा। इस चरण में कुल 77 बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया है। आयोग द्वारा 7660 बूथों से वेबकास्टिंग की जाएगी।