ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

छपरा में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो को रौंदा, बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे दोनों मृतक

CHAPRA: खबर छपरा से है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना एकमा थाना क्षेत्र स्थित माने ढाला के पास की है। मृतकों की पहचान सीवान के पचरूखी थाना क्षेत्र के गम्ह

छपरा में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो को रौंदा, बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे दोनों मृतक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: खबर छपरा से है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना एकमा थाना क्षेत्र स्थित माने ढाला के पास की है। मृतकों की पहचान सीवान के पचरूखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार निवासी छोटे लाल महतो और दरौंदा थाना क्षेत्र के कोकरी गांव निवासी लक्ष्मण कमकर के रूप में की गई है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों मृतक सीवान जाने के लिए माने चट्टी पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों ने दोनों को रौंद डाला।


हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गये। घटना में एक व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई।


स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह के समय सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था। दोनों को छपरा से सीवान अपने घर जाना था लेकिन उन्हें कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी। दोनों किसी प्रकार एकमा पहुंचे थे और एकमा से सीवान जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। तभी सीवान की तरफ से आ रही स्कॉर्पियों ने उन्हें रौंद डाला। स्थानीय लोग जबतक कुछ समझ पाते स्कॉर्पियो चालक तेज गति से वाहन लेकर फरार हो गये।