ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

छपरा में प्रोपर्टी डीलर का मर्डर, घर के सामने ही गोलियों से भूना

CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है. जहां लॉकडाउन में भी बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है. जहां लॉकडाउन में भी बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए  बड़ी वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं.

ताजा मामला छपरा के नगर थाना इलाके के रोजा मोहल्ले  का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान हरेंद्र राम के रुप में की गई है. मृतक हरेंद्र राम मूल रुप से परसा थाना इलाके के सकरडीह गांव का रहने वाला था. 

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि हरेंद्र राम अभी रोजा मोहल्ले में रह रहा था. गुरुवार की सुबह वह अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी बाइक सवार अपराधियों ने घर से बाहर ही उसे गोलियों से भून दिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले की जांच भी की जा रही है.