ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

छपरा में दिनदहाड़े 40 लाख की लूट, ATM कैश वैन को अपराधियों ने बनाया निशाना

CHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ATM कैश वैन से 40 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरा

छपरा में दिनदहाड़े 40 लाख की लूट, ATM कैश वैन को अपराधियों ने बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ATM कैश वैन से 40 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। दिनदहाड़े चालीस लाख रुपये की लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


एटीएम में कैश डालने के दौरान बदमाशों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली पेट्रोल पंप के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सारण के एसपी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी की माने तो यह मामला संदेहास्पद दिख रहा है। कैश वैन के अधिकारी लगातार अपना बयान बदल रहे हैं पहले पचास लाख की सूचना दी गयी थी लेकिन जब घटनास्थल पर  पुलिस पहुंची तब चालीस लाख रुपये की लूट की बात कही जा रही है। फिलहाल घटना के हरेक बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 


बताया जाता है कि निजी कंपनी CMS के कर्मचारी बालमुकुंद और अमित अपने एक अन्य साथी के साथ रुपए लेकर जा रहे थे। तभी अपराधियों ने उनका पीछा कर हथियार के बल पर लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली पेट्रोल पंप के पास की है। लूट के संबंध में ATM कर्मी बालमुकुंद ने बताया कि शिवगंज के समीप से दो बाइक चालक उनका पीछा करने लगे। छपरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर इसरौली के समीप सुनसान जगह देख अपराधियों ने उन्हें घेर लिया फिर हथियार के बल पर 40 लाख रुपए लूट लिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

छपरा में दिनदहाड़े 40 लाख की लूट, ATM कैश वैन को अपराधियों ने बनाया निशाना

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sacchidananda

FirstBihar संवाददाता